फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डिग्री कॉलेज में ली गई ऊर्जा संरक्षण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन के ईको क्लब ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण पर शपथ समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदायी से ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देना, सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों एवं स्टाफ में पर्यावरण–अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण एक साझा जिम्मेदारी है और हमारी छोटी-छोटी सावधानियां बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बचाई गई ऊर्जा की हर इकाई एक सतत भविष्य की ओर योगदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें