फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Encounter: कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 07 Jan 2026 07:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क,

सार

कठुआ के बिलावर इलाके में हथियारबंद संदिग्ध की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ जिले के बिलावर इलाके में बुधवार दोपहर से सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह अभियान कोहग, कोमाद नाला और धनु परोल के आसपास के क्षेत्रों में शुरू किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धनु परोल इलाके में दोपहर के समय एक हथियारबंद संदिग्ध को देखा गया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें