फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन तोरण द्वार बने, पहली बार वॉटरप्रूफ पंडाल, दीवारों पर दिखेगी बसोहली चित्रकला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए वीरवार से भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। लखनपुर में पहले जत्थे में पहुंचे भक्तों का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्हें जम्मू-कश्मीर की संस्कृति से रू-ब-रू करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए तीन तोरण द्वार बनाए गए हैं। हाईवे के किनारे दीवारों पर बसोहली चित्रकला देखने को मिलेगी और पहली बार वाटरप्रूफ पंडाल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बीते साल रिसेप्शन सेंटर का पंडाल बारिश और तूफान से बर्बाद से बर्बाद हो गया था। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार वॉटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। खास तौर से वॉटरप्रूफ पंडाल न सिर्फ रिसेप्शन सेंटर बल्कि इससे सटे लंगर के लिए भी लगाया जा रहा है। रिसेप्शन सेंटर पर बिजली और पानी की निर्बाध व्यवस्था रहेगी। शिव भक्तों का प्रदेश में दाखिल होते ही पुष्पवर्षा के साथ स्वागत होगा और लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कला संस्कृति विभाग ने अलग-अलग आयोजन के लिए करीब 200 कलाकारों को आमंत्रित किया है।
सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे वाहन, हाईवे पर रखी जा रही नजर

पंजाब के पठानकोट से प्रदेश के लखनपुर में प्रवेश करते ही वाहन सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। रावी पुल के नजदीक सीसीटीवी स्थापित किया गया है। 360 डिग्री एंगल कैमरा से पुलिस वाहनों पर नजर रखेगी। केवल लखनपुर ही नहीं लखनपुर से कूटा मोड़ के बीच इस तरह के सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए गए हैं। संपर्क मार्गों से लेकर हाईवे पर विभिन्न एजेंसियों की ओर से निगरानी तंत्र को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

.......

साठ कर्मचारियों की हुई तैनाती

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर ईकेवाईसी और आरएफआईडी कांउटरों के लिए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। लखनपुर में स्थापित किए जा रहे ईकेवाईसी के काउंटरों के लिए 60 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें शिक्षक, मल्टी टास्किंग स्टाफ, लैब सहायक और जूनियर असिस्टेंट शामिल हैं। जिला उपायुक्त की ओर से जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से इन्हें ईकेवाईसी के लिए लखनपुर में तैनात किया गया है। साथ ही इन्हें प्रशिक्षण के लिए एनआईसी में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन


...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें