फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगरी इलेवन और सौरभ इलेवन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जंगलोट गांव के रूद्र खेल मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग के तहत दूसरे दौर के खेल मुकाबले जारी हैं। सोमवार की रात इसमें तीन मुकाबले खेले गए। पहला और दूसरा मैच नगरी इलेवन ने जीता, जबकि तीसरा मैच सौरभ इलेवन ने अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात पहला मैच गोविंदा इलेवन और नगरी इलेवन के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगरी इलेवन की टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोविंदा इलेवन की पूरी टीम मात्र 83 रनों पर ही सिमट गई। इसी तरह दूसरे मैच में नगरी इलेवन का सामना बंटी इलेवन के साथ हुआ। इस मैच में टॉस जीतकर नगरी इलेवन में गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंटी इलेवन की टीम को मात्र 98 रनों पर सस्ते में समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी नगरी इलेवन ने मात्र सात ओवरों में ही 99 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

वहीं, तीसरा और अंतिम मैच सौरभ इलेवन और केरडिया इलेवन के बीच हुआ। इसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरडिया इलेवन की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौरभ इलेवन की टीम ने बड़ी आसानी 94 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें