अमरनाथ यात्रियों के लिए हर कदम पर कड़ी निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
आईबी से हाईवे तक की दूरी और संवेदनशील क्षेत्रों को पहले ही कड़े नाकों में कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही हाईवे पर दाखिल होने वाले हर लिंक मार्ग पर नाके स्थापित कर दिए गए हैं। फिलहाल एजेंसियों के हाथ कुछ लगा नहीं है लेकिन इसे हलके में नहीं लिया जा सकता है। लिहाजा सुरक्षाबलों को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस महानिदेशक ने भी दो टूक निर्देश जारी किए हैं।
सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सीमा और हाईवे ही नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर पहाड़ी इलाकों में भी है। जहां कुछ दिन पहले ही उधमपुर के बिहाली में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। उधर, विशेष रूप से ध्यान यह भी दिया जा रहा है कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले भक्तों को किसी भी सूरत में लिंक मार्गों पर डायवर्ट होने से रोका जा सके। लिहाजा विशेष निगरानी लखनपुर, दियालाचक और मानसर में भी की गई है। किसी भी तरह के शार्टकट की बाबा बर्फानी के भक्तों को अनुमति नहीं दी जाएगी।