फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: यात्रा में गिरावट, सिमटने लगे लंगर

Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खरोट मोड़ लंगर को समेटने के काम में लगे सेवादार। संवाद
विज्ञापन
बालटाल की घटना के बाद से श्री अमरनाथ यात्रा में आई कमी, सात से घटकर तीन रह गए काफिले
विज्ञापन

कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से आने वाले भक्तों का सिलसिला अब कम होने लगा है। यात्रा के शुरुआती चरण में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं को लखनपुर से भेजने के लिए की गई व्यवस्था के तहत सात काफिले रवाना किए जाते थे।
इनमें कम से कम 20 वाहन शामिल होते थे। मौजूदा समय में 24 घंटे के दौरान तीन काफिले ही निकल रहे हैं। इनमें भी वाहनों की संख्या घटकर चार से पांच रह गई है। यात्रा के काफिले प्रबंधन में लगे डीटीआई कपिल मन्हास के अनुसार शुरुआती दौर में प्रतिदिन लखनपुर के रास्ते 3000 से ज्यादा भक्त प्रतिदिन आ रहे थे लेकिन अब दिन में 500 से ज्यादा भक्त नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भक्तों की यह कमी बालटाल घटना के बाद से आई है जो निरंतर घटती जा रही है। भक्तों की संख्या में आई गिरावट के चलते सीमा में लगने वाले लंगरों ने कामकाज को समेटना शुरू कर दिया है। रविवार को खरोट मोड़ में शिवोहम सेवा मंडल अमृतसर ने लंगर को समेट लिया।
विज्ञापन

लंगर सेवादार अजय सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान भक्तों की सेवा के इरादे से लगाए गए लंगर में अब श्रद्धालुओं की कमी के चलते सेवादारों में भी उत्साह कम हो गया है। इसके चलते फिलहाल लंगर को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें