फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कालीबड़ी में फ्लाईओवर समेत नौ अतिरिक्त अंडरपास को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4500 करोड़ की छत्रगलां टनल को भी अतिरिक्त परियोजना में मंजूरी
विज्ञापन

-बनी से भद्रवाह के बीच सुगम होगा सफर, छत्रगलां टॉप को बाईपास करेगी टनल
-मिलेगी ऑल वैदर कनेक्टिविटी

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ सब डिवीजन का चिनाब घाटी से संपर्क जोड़ने वाली महत्वपूर्ण छत्रगलां टनल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा कालीबड़ी में लोगों की मांग के अनुरूप फ्लाई ओवर का काम और दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे समेत नेशनल हाईवे पर नौ अंडरपास का निर्माण भी होने जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी है।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालीबड़ी में लगभग 1300 मीटर लंबा फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। जिस पर लगभग 35 करोड़ लागत आएगी। यह कालीबड़ी और जंगलोट के दो महत्वपूर्ण जंक्शन को कवर करेगा। जिला मुख्यालय कालीबड़ी में आने-जाने वाले वाहनों की दिक्कत को कम करते हुए प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहन फ्लाई ओवर से सीधा बिना रुके और स्थानीय ट्रैफिक में फंसे बिना निकल जाएंगे। ऐसे में हादसों की आशंका भी कम होगी। हाईवे प्राधिकरण की ओर से हर तीस मीटर पर पिलर तैयार किए जा रहे हैं, कुल छह सौ मीटर का वाया डक्ट रहेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र ने कहा कि कठुआ के लोगों की मांग के बाद सड़क परिवहन मंत्रालय से इन परियोजनाओं को प्राथमिकताओं पर मंजूरी दिलाई गई है। बनी-भद्रवाह सर्किट को जोड़ने का काम छत्रगलां टनल करेगी। जिसे पहले बीआरओ फिर नेशनल हाईवे की फंडिंग से बनाए जाने की योजना थी लेकिन भारी भरकम राशि के चलते ऐसा नहीं हो सका। अब अतिरिक्त परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस टनल का निर्माण चार से साढ़े चार हजार करोड़ से होगा।
बताया कि दो दियालाचक, दो हटली मोड़, दो राजबाग, दो छन्न अरोड़िया, एक कूटा में अंडर पास बनाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। लोगों की ओर से इसे लेकर मांग की गई थी। केंद्रीय मंत्री बुधवार को लखनपुर-बसोहली मार्ग पर नोरा पुल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

कठुआ के कालीबड़ी में फ्लाईओवर को मंजूरी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम नाथ डोगरा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र का आभार जताया। कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से कठुआ के लोगों को उनकी मांग के अनुरूप यह सौगात है। यह इतना आसान नहीं था कि पूर्व में मंजूर परियोजना में संशोधन होता लेकिन डॉ. जितेेंद्र ने एक बार फिर कठुआ को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस मौके पर पूर्व सरपंच मोहन सिंह, टोनू, ललित कांगला, सूरज सैलया, जगदीश वर्मा, प्रेम सिंह, बीरबल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें