फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑटो पलटा<bha>;</bha> कार से टकराया ई-रिक्शा, हाइवे पर स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
कार से टकराए ई रिक्शा को हादसे के बाद किनारे करते हुए
विज्ञापन
- विभिन्न सड़क हादसों में सात महिलाओं व एक अबोध सहित नौ लोग घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पिछले चौबीस घंटे जिले में विभिन्न सड़क हादसों में सात महिलाओं और एक अबोध सहित नौ लोग घायल हो गए। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले हादसे में शहर के शास्त्री नगर इलाके में कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। दूसरा हादसा हाईवे पर स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से पेश आया है। इस मामले में भी स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, एक अन्य हादसा हीरानगर में पेश आया। यहां ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा कठुआ-हटलीमोड़ मार्ग पर शास्त्री नगर के पास सड़क के किनारे खड़ी कार से वहां से गुजर रहा ई-रिक्शा टकरा गया। इस घटना में कार की टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। जिन्हें आनन-फानन जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय ज्योति देवी पत्नी सोमनाथ निवासी वार्ड छह कठुआ के सिर में लगी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टराें ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। हालांकि घायल महिला के परिजन उसे पंजाब के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। जबकि दूसरी महिला 28 वर्षीय आरती देवी पुत्री रमेश पाल निवासी खरकड़ा, तरफसांझी का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है।
दूसरा हादसा हाईवे पर लोगेट मोड़ के पास पेश हुआ जिसमें स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घायल महिलाओं की पहचान 25 वर्षीय गुलफरेन पत्नी मुकद्दर अली और 45 वर्षीय सुरैया पत्नी खादिम दोनों निवासी जंगलोट के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य हादसा हीरानगर कस्बे में पेश आया है, जहां ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। दोपहर के समय हादसा उस समय पेश आया जब आटो दयालाचक से हीरानगर आ रहा था।
विज्ञापन

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक देकर जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 48 वर्षीय दिनेश शर्मा पुत्र बिशन शर्मा, 50 वर्षीय डॉली देवी पत्नी सुरिंदर कुमार, 43 पिंकी देवी पत्नी सुशील कुमार, तीन वर्षीय सक्षम शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा और 80 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी सूरज कुमार सभी निवासी हीरानगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें