फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अक्रांत ने प्रथम स्थान पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के भौतिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सेमेस्टर छह के अक्रांत शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, शालिनी शर्मा और इशिता ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निशांत शर्मा, उदित शर्मा और देवांग शर्मा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सीवी रमन की ओर से रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में किया गया। कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने भौतिकी विभाग के प्रयासों की सराहना की। वहीं, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश जसरोटिया ने भावी वैज्ञानिकों को प्रेरित करने में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर बल दिया। इस दाैरान प्रो. अजय शर्मा, डॉ. अहसान इलाही, डॉ. शिवाली शर्मा और डॉ. गोपाल शर्मा और प्रो. रविंदर कौर आदि माैजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें