बनी जोन में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और मोटे अनाज पर संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पीएम श्री सरकारी बालिका उच्च विद्यालय बनी में 52वीं जोनस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वहां स्वास्थ्य और मोटे अनाज पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलंगल के अजीत किरनु को पहला, सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टप्पर के अंशुल सिंह और सरकारी उच्च विद्यालय पनियालग की शालू देवी को तीसरा स्थान मिला।
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के दौरान बेहतरीन मॉडल प्रस्तुति की श्रेणी में सरकारी उच्च विद्यालय पनियालग को पहला स्थान मिला। कार्यक्रम में बनी जोन के 18 सरकारी और निजी उच्चतर माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी था।
इस कार्यक्रम का आयोजन जोनल शिक्षा अधिकारी बनी राजिंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। डाइट बसोहली से नामित जोनल नोडल अधिकारी संजेश ललहाल ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानाचार्य पीएम श्री सरकारी बालिका उच्च विद्यालय बनी जगत राम ने इस कार्यक्रम को नियंत्रित किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रभारी प्रधानाचार्य, पीएम श्री सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्लंगल नरेश कुमार ललहाल, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रभारी प्रधानाचार्य, सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टप्पर देशराज शर्मा, प्रवक्ता, सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानी मो. अशरफ खान, प्रभारी प्रधानाचार्य, सरकारी उच्च विद्यालय सिट्टी सुभाष चंदर और प्रभारी प्रधानाचार्य, सरकारी उच्च विद्यालय चंदाल शाह अली निर्णायक रहे।