फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एजे अकादमी ने बिलावर इलेवन को छह रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ के तत्वावधान में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025–26 के तहत जिला पुलिस लाइन में अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसपी डीएआर रितेश संब्याल ने किया। उद्घाटन मैच एजे अकादमी और बिलावर इलेवन के बीच हुुआ। इसमें एजे अकादमी ने छह रन से जीत हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले उद्घाटन मैच में एजे अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 116 रन बनाए। जवाब में बिलावर इलेवन की टीम 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर ऑल आउट हो गई। एजे अकादमी ने मुकाबला छह रन से जीत लिया।
इस मैच में श्रीआदि को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन


जिला पुलिस के अनुसार यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करता है बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की दिशा में प्रेरित करता है। पुलिस विभाग की यह पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें