बीज केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : kathua
सरकारी और निजी बीज भंडारों में खरीफ फसलों के बीजों के पर्याप्त भंडार को जांचा
रामकोट। कृषि विभाग ने शनिवार को सब डिवीजन बिलावर के बीज भंडारों का दौरा किया। सबडिवीजन कृषि अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सरकारी और निजी बीज भंडारों में खरीफ फसलों के बीजों के पर्याप्त भंडार को जांचा।
कृषि अधिकारी वरिंदर गुप्ता ने बताया कि बिलावर में कुल 35 सरकारी और निजी बीज भंडार किसानों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। इसमें आगामी खरीफ सीजन के फसलों के बीजों को किस जरूरत अनुसार खरीद सकते हैं। इस बीच उन्होंने बताया कि किसानों की पारदर्शिता के लिए संबंधित बीज भंडारों पर बीजों के उचित मूल्य भी विभाग की ओर से लगा दिए गए हैं। कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह सब डिवीजन के जोनल भंडारों में नगरोटा गुजरू, फिंतर और मछेड़ी, मल्हार में स्थित सरकारी भंडारों के साथ गुड़ा कल्याल, सीजनल स्टोर लाखडी, रामकोट थड़ाकलवाल, ढुंगाडा, देवल में बीज ले सकते हैं।