गुजरू नगरोटा में शिविर में मौजूद किसान व विभाग के अधिकारी। संवाद
रामकोट। कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरू की ओर से मुख्य कार्यालय में शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शिविर लगाया गया। जन्म कृषि अधिकारी वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में लगे इस शिविर में किसानों को विभाग की किसान हित में केंद्र की विभिन्न योजनाओं को लाभ लेने के लिए केसीसी बनाने का आग्रह किया गया। जम्मू का कश्मीर बैंक नगरोटा गुजरू शाखा के कर्मचारियों और कृषि विभाग नगरोटा के संयुक्त प्रयासों से लगे इस शिविर में किसानों ने शुक्रवार को केसीसी बनाने के लिए आवेदन भी किया। जेके बैंक नगरोटा गुजरू से कर्मचारी संजीव कुमार ने भी किसानों से केसीसी का लाभ लेने के लिए समय पर राशि को लेने और जमा करवाने की अपील की। संवाद