फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेज आंधी के बाद चार दिन से अंधेरे में डूबे हैं कई गांव

Sun, 20 Apr 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बुधवार शाम को चली तेज आंधी का असर सबसे अधिक विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली पर देखने को मिला। अभी भी हीरानगर उपमंडल में कई गांव ऐसे हैं, जो पिछले चार दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। इससे यह साबित होता है कि जहां एक तरफ विद्युत विभाग लगातार किराये में बढ़ोतरी कर रहा है वहीं उनकी व्यवस्था अभी भी पुराने जमाने की है।
विज्ञापन

मढ़ीन तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव क्रंडी और कोटपुन्नू के कुछ इलाकों में अभी भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
क्रंडी गांव के नजीर अहमद, नूर अली,ओम प्रकाश, अशोक शर्मा सैफ अली आदि ने बताया कि बुधवार को तेज आंधी की वजह से उनके इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हुई थी, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी वही हाल है। संवाद
विद्युत विभाग के एईई भारत भूषण ने कहा उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है, कुछ इलाके बचे हैं वहां पर लगातार काम चल रहा है। रही बात की विभाग की ओर से किसी को खंभे लाने की बात कही गई है, सरासर गलत है विभाग अपने तौर पर काम कर रहा है और सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ ही घंटों बाद बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें