पहले राउंड में चयनित विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया 19 तक चलेगी
कठुआ। जिले के दो सीयूईटी सहित सात अन्य नॉन सीयूईटी कॉलेजों में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग ने समर्थ पोर्टल पर पहले राउंड के दाखिले के लिए सूची जारी कर दी है।
इसके लिए सबसे पहले चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार पहले राउंड में चयनित विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी। उसके बाद अगले राउंड की सूची जारी होगी।
बता दें कि जिले में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और हीरानगर को इस बार सीयूईटी की श्रेणी में रखा गए है, जबकि सात अन्य कॉलेज राजकीय डिग्री मढ़ीन, बिलावर, रामकोट, बनी, बसोहली, महानपुर और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज को नॉन सीयूईटी की श्रेणी में रखा गए है।
मंगलवार को पहले राउंड की सूची जारी होने के साथ ही सभी कॉलेज प्रशासन पहली लिस्ट में जगह पाने वाले विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग सूची तैयार करने में जुट गए है। दरअसल, विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश पाने की तिथि बीते 16 जून को ही शुरू हो गई थी।
जिसके बाद विद्यार्थियों को बीते 10 जुलाई को विभिन्न कॉलेजों में प्रस्तावित मेजर विषयों को ऑनलाइन चुनने के लिए कहा गए था। जिसके बाद मंगलवार को विद्यार्थियों के सीयूईटी की परीक्षा में आएं अंकों के आधार पर और नॉन सीयूईटी कॉलेजों में मैरिट के हिसाब से लिस्ट जारी की गई है।
इसके बाद विभिन्न कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए दो और सूची जारी की जाएगी। इसके बाद शेष बची सीयूईटी और नॉन सीयूईटी सीटों के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जाएगा।
-
कॉलेज का नाम पहले राउंड कुल विद्यार्थियों ने पाई जगह
1. जीडीसी कठुआ (सीयूईटी) 369
2. जीडीसी हीरानगर (सीयूईटी) 73
3. जीडीसी बिलावर (नॉन-सीयूईटी) 273
4.जीडीसी बसोहली (नॉन-सीयूईटी) 84
5. जीडीसी रामकोट (नॉन-सीयूईटी) 34
6. जीडीसी मढ़ीन (नॉन-सीयूईटी) 35
7. जीडीसी बनी (नॉन-सीयूईटी) 79
8. जीडीसी महानपुर (नॉन-सीयूईटी) 46
9. महिला जीडीसी कठुआ (नॉन-सीयूईटी) 254