फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उपायुक्त ने की वंदे मातरम् अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में े19 से 26 जनवरी तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ ने वीरवार को वंदे मातरम् अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने की।
उपायुक्त ने अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि रैलियों, वाद-विवाद, संगोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय कार्यक्रमों को अभियान से जोड़ा जाए ताकि इसके उद्देश्य पूरा हों। सभी गतिविधियां वंदे मातरम् से जुड़ी एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रतिबिंबित करें।
विज्ञापन

डीसी ने सभी संबंधित विभागों को अभियान के समन्वित क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही एडीसी और एसडीएम को अपने-अपने उपमंडलों में अभियान की निगरानी करने और जमीनी स्तर तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में यह भी दोहराया गया कि शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, आईसीडीएस और सूचना विभाग सहित सभी हितधारक विभाग अभियान की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रसारित करें और छात्रों, युवाओं व समुदाय के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विभाग गतिविधियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करें
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी गतिविधियों का विवरण और दस्तावेज समय पर समर्पित अभियान पोर्टल पर अपलोड करें ताकि निगरानी और रिपोर्टिंग सुचारु रूप से हो सके। बैठक में एडीडीसी कठुआ, जीएम डीआईसी कठुआ, एडीसी कठुआ, आरटीओ, एसीडी और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे जबकि एडीसी बसोहली, एडीसी बिलावर, एसडीएम हीरानगर और एसडीएम बनी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें