फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने चस्पाए नोटिस, आय के स्रोत की मांगी जानकारी

विज्ञापन
अवैध संप​त्तियों पर नोटिस चस्पाते प्रशासिकन टीम
विज्ञापन
- उपायुक्त की दो टूक चेतावनी, नशा व पशु तस्कर अपना बोरिया बिस्तर गोल कर लें, डंके की चोट पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। अवैध संपत्तियां रखने वाले और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने दो टूक कहा कि नशा और पशु तस्करों पर डंके की चोट पर कार्रवाई की जाएगी। बेहतर होगा नशा और पशु तस्कर अपना बोरिया बिस्तर गोल कर लें।
जिला उपायुक्त की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने चक देसा चौधरियां में 372 कनाल सरकारी और घास चराई भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी करते हुए तुरंत भूमि खाली करने का निर्देश दिया। नोटिस में न केवल कब्जा हटाने का निर्देश है बल्कि कब्जाधारियों से पूछा गया है कि अवैध निर्माण के लिए धन और आय के स्रोत क्या थे। तहसीलदार और एसडीएम की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने यहां अवैध ढंग से बने कुछ घरों पर नोटिस भी चस्पाए।
विज्ञापन

इनमें से कुछ लोगों ने इलाके में सरकारी जमीन के एक बड़े हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा था और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन पर पहले ही सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगाया जा चुका है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नोटिस का पालन न करने पर अवैध ढांचों को ध्वस्त करने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आपराधिक सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि कोई भी व्यक्ति जो अपनी आय या संपत्ति के लिए वैध स्रोत नहीं बता सकता है, उसकी गहन जांच की जाएगी और उसके बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान कठुआ जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक भूमि को पुनः प्राप्त करने और शासन को कमजोर करने वाली अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन

डीसी कठुआ डॉ. मिन्हास ने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध निर्माण में आय के स्रोत्र की पूरी जानकारी देने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्रग और गोवंश की तस्करी सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें