फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चड़वाल में जिला प्रशासन ने बाजार से हटाया अतिक्रमण

Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चड़वाल बाजार में दुकानदारों को फुटपाथ से सामान हटाने के निर्देश देते नायब तहसीलदार। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। चड़वाल के मुख्य बाजार में शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चड़वाल सांझी मोड़ सड़क पर दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण हटवाते हुए नायब तहसीलदार अनमोल सिंह ने चेतावनी दी कि अगर फिर से दुकानदारों ने अतिक्रमण किया तो दुकानों के बाहर पड़ा सामान उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने फुटपाथ पर बने पक्के ढांचे तोड़ने के लिए भी दुकानदारों को कहा और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने खुद यह ढांचे नहीं तोड़े तो उनकी टीम मिशन के साथ यह ढांचे तोड़ेगी, जिससे उनका नुकसान हो सकता है। इसी दौरान उनकी टीम ने दुकानदारों के चालान भी काटे। इस अभियान के दौरान यातायात विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने सड़क पर अवैध ढंग से लगाए गए वाहनों के चालान किया और दुकानदारों को कहा कि न तो वह खुद अपना वाहन दुकान के बाहर लगाए और न ही अवैध पार्किंग होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें