फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन ने ली पद एवं गोपनियता की शपथ

विज्ञापन
पद एवं गोपनियता की शपथ लेते बीडीसी चेयरमैन। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में 24 अक्तूबर को संपन्न हुए ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) के चुनावों के बाद वीरवार को नवचयनित चेयरपर्सन को पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की ओर से महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिले के 19 ब्लाक से नवनियुक्त चेयरपर्सन के साथ-साथ नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, नगर कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष सुरमूदीन सहित विभिन्न पंचायतों के पंच और सरपंच मौजूद रहे। डीसी ओम प्रकाश भगत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ग्रामीण विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुखपाल सिंह ने प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित चेयरपसऱन का स्वागत किया और विशेष रूप से महिला प्रतिनिधियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि बीडीसी के चेयरपर्सन के रूप में उनके निर्वाचन के साथ दो स्तरीय प्रक्रिया पूरी हो गई है और लोगों द्वारा उन पर एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। नव निर्वाचित चेयरपर्सन पर अब बेसिक रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने पर जोर देकर ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान तैयार करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। यह चुने हुए प्रतिनिधि, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, पंचायतों के प्रशासनिक और तकनीकी मार्गदर्शन और उनके कार्यों की समय-समय पर समीक्षा सुनिश्चित करेंगे। यह तंत्र कृषि, ग्रामीण विकास और पशुपालन, सामाजिक वानिकी, शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की निगरानी में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें