फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

विज्ञापन
बसोहली में गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अ​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बसोहली एडीसी कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता एडीडीसी कठुआ सुरेंद्र मोहन ने की। उन्होंने समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम आदि के प्रबंधों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
बैठक में जेडईओ बृजभूषण शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 18 स्कूलों के 523 विद्यार्थियों के अतिरिक्त मार्च पास्ट में 10 स्कूलों के 479 विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं, एडीडीसी ने एसडीपीओ तथा एसएचओ से पार्किंग तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के अलावा तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। तहसीलदार ने एडीडीसी को बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:55 पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। एडीडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी का उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर सीईओ बीबीडीए अजीत सिंह, तहसीलदार सागर विश्वकर्मा, एसडीपीओ सुरेश शर्मा, एसएचओ राकेश सिंह, ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश कुमार, प्राचार्य मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली बृजभूषण शर्मा, ईओ म्यूनिसिपल कमेटी रविंद्र शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें