फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। यातायात पुलिस की ओर से इलाके में ट्रैफिक नियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजा कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ट्रैक्टर ड्राइवरों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

डीटीआई मोहनलाल ने कहा कि सार्वजनिक व्यवधान और सड़क सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात विभाग की टीम ने इलाके की अलग-अलग सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी। ट्रैफिक पुलिस ने उन ट्रैक्टर ड्राइवरों को रोका जो तेज आवाज में म्यूजिक बजा कर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे। विभाग की टीम ने ट्रैक्टरों की जांच की और म्यूजिक सिस्टम को हटा दिया। चालकों को नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। डीटीआई ने हिदायत दी कि आगे से ऐसी हरकत सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें