फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घर से बाहर निकले लोगों से वसूल जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार महानपुर रमेश सिंह ने शनिवार को बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किराना, दवाई, सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वह बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं दें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शादी समारोह में कोविड के चलते केवल 50 लोगों को दोनों ओर से शामिल होने की अनुमति है, इसलिए उसका पालन करें। उन्होंने निजी गाड़ियों की भी जांच की कि कोई बिना वजह तो नहीं घूम रहा। इस बीच बिना मास्क के घर से बाहर निकले लोगों से जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान खुलने वाली दुकानों के मालिकों को निर्देश दिए कि वह सामाजिक दूरी बनाते हुए ग्राहकों सामान दें। जो बिना मास्क के दुकान पर सामान लेने आता है, उसे जागरूक भी करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जल्द 45 वर्ष के ऊपर के लोग टीका लगवाएं। इस मौके पर उनके साथ नायब तहसीलदार पूर्ण चंद और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें