जिले के चार अलग-अलग गांवों में छापे मारते हुए आबकारी विभाग की टीम ने 700 किलोग्राम लाहन नष्ट किया। शनिवार को आबकारी इंस्पेक्टर रजी अहमद के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बरनोटी, बुद्धि, अपर सक्ता चक और बिरसो चक में कार्यवाई की। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने उक्त गांवों के निर्जन स्थानों पर बनाई गई शराब की भट्ठियों सहित बरामद लाहन व शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को मौके पर नष्ट कर दिया। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया अवैध शराब से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। संवाद