फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बिजली कनेक्शन काटे, 5.45 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध कनेक्शन को काटने और बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग का अभियान जारी है। शुक्रवार को अभियान के दौरान जिले में 207 बकायादारों या फिर अवैध कनेक्शनों को काट दिया गया। सुबह से ही विभागीय टीमें विभिन्न सब डिवीजनों में डटी रहीं। इस दौरान शुक्रवार को बकायादारों से 5 लाख 45 हजार बकाया भी वसूला गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कठुआ में 127 और हीरानगर में 70 कनेक्शन काटे गए हैं। पिछले चार दिन से जारी अभियान के दौरान विभाग ने आठ सौ से अधिक कनेक्शन काट दिए हैं तो वहीं 27 लाख 85 हजार बकाया भी वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें