राजबाग पुलिस ने 90.23 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी रजाबाग अजय सिंह चिब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटपुन्नू इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोककर उसकी तलाशी ली जिसमें आरोपी के पास से हेराइन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया। आरोपी की पहचान लियाकत अली पुत्र जमाल दीन निवासी कुल्लिया कठुआ के रूप में हुई है।