फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीआईटी-एनडीपीएस के तहत आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट भलवाल जेल में किया बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नशा तस्करी के कई मामलों में संलिप्त आरोपी को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जम्मू स्थित सेंटर जेल कोट भलवाल में बंद कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरपाल सिंह निवासी वार्ड 13 पहले भी नशे का कारोबार और परिवहन करने में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने एक डोजियर तैयार कर मंडलायुक्त जम्मू को भेजा था। इसके बाद मंडलायुक्त ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जम्मू स्थित सेंटर जेल में बंद कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2003, 2007, 2020 और 2025 में भी कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा, आरोपी के एनडीपीएस अधिनियम के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें