फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरथल में दर्दनाक सड़क हादसा: एक हो परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बनी। कठुआ जिले के बनी क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरथल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरथल घूमने आए एक परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा करीब साढ़े 12 बजे के आसपास सरथल आर्मी चेक पोस्ट के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार घूमने के सिलसिले में सरथल आया था। सरथल पहुंचने से पहले ही वाहन एक मोड़ पर पहुंचा। इसी दौरान चालक कथित तौर पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से फिसलकर देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल की ओर रुख किया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

इनसेट


खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाए गए सभी घायल


रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बनी पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोनिका, पत्नी समीर कोतवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी डांडी, भद्रवाह, तथा बलवंत कोतवाल, उम्र 61 वर्ष, निवासी डांडी, भद्रवाह के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल तीन लोगों की पहचान समीर कोतवाल, उम्र 33 वर्ष, पुत्र बलवान सिंह, निवासी डांडी, भद्रवाह, प्रशांता कोतवाल, उम्र 59 वर्ष, निवासी भद्रवाह, और विक्रम सिंह, उम्र 33 वर्ष, पुत्र रंजीत सिंह, निवासी पुरखू दमाना, जम्मू के रूप में हुई है।
एसडीएच बनी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर किया गया।
इनसेट


शादी के महज 10 महीने बाद पत्नी की मौत

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में घायल हुए समीर कोतवाल ने संवाद न्यूज़ एजेंसी को बताया कि परिवार कठुआ के सरथल क्षेत्र में घूमने के लिए आया था। तभी यह हादसा हो गया। समीर ने बताया कि उसकी शादी को अभी करीब 10 महीने ही हुए थे। लेकिन इस दर्दनाक हादसे में उसकी पत्नी मोनिका की मौत हो गई। पत्नी को खोने के बाद समीर और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार और रिश्तेदारों में भी मातम पसरा हुआ है।
इनसेट



कुछ दिन पहले ही घर आए थे समीर, परिवार के साथ घूमने निकले थे


हादसे में घायल समीर कोतवाल एयर इंडिया सिक्योरिटी में काम करते हैं। समीर कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिवार के साथ समय बिताने और घूमने के सिलसिले में वह सरथल पहुंचे थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह खुशी का सफर परिवार के लिए इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। समीर ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार सरथल घूमने के लिए आया था और वापस लौटते समय अचानक गाड़ी एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। समीर ने बताया कि हादसे में परिवार के लिए बेहद दुखी और सदमे से भरा है। कुछ दिन पहले ही घर आए समीर के लिए पत्नी को खोने का यह दर्द और भी चोटें हैं। हादसे में उनकी पत्नी मोनिका की मौत हो गई, जबकि समीर समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
इनसेट





सेना और पुलिस की मदद से चला बचाव अभियान


हादसे के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय रहते खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरथल जैसे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में वाहन के गहरी खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
इनसेट


हादसे के कारणों की जांच शुरू


दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान मारुति सुजुकी बलेनो, नंबर जेके02 सीडी 8457 के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना मोड़ पर चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल छित। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में वाहन सड़क से फिसलकर इतनी गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

इनसेट




जनप्रतिनिधियों ने जताया गहरा दुख।


सरथल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह , पूर्व विधायक बनी जीवन लाल और सांसद और केंद्र में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।


जनप्रतिनिधियों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें