फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रैत में कार से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत रैत बाईपास चौक के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल अरुण सिंह (21) निवासी नौशहरा, तहसील महानपुर, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त पियूश मैहरा (21) निवासी थुरल के साथ उसकी बाइक पर शाहपुर से रैत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे जब वे रैत बाईपास चौक के पास पहुंचे तो फोरलेन सड़क की एक लेन बंद होने के कारण वे दूसरी लेन से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से कार आने पर तेज रफ्तार बाइक चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया और बाइक गलत दिशा में जाकर कार से जा टकराई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें