राष्ट्रीय राजमार्ग पर खली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम हुई इस घटना के बाद घायल बाइक सवार को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान 37 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी सुजानपुर पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद