फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कालीबड़ी में दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी चौक पर ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन, ट्रक की तेज टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी पाल सिंह ने इसके लिए शहर को हाईवे से जोड़ने वाले सबसे व्यस्त चौक पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम न होने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चौक पर अवैध रूप से पार्क होने वाले वाहन और यहां सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए खड़े होने वाले वाहनों के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते हैं। इसकी ओर न ही प्रशासन और न हाईवे अथॉरिटी ध्यान देता है। यह हादसा भी तब हुआ जब मुड़ रही कार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से लगी। गनीमत रही है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें