धार सड़क पर भिन्नी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। धार सड़क पर भीनी भीनी पुल के पास तेज गति से चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें ट्रक चालक बाल-बाल बचा। जब आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर चालक को ट्रक से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। ट्रक धार सड़क से कठुआ की तरफ जा रहा था। बिलावर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद