राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियालाचक के पास आटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम के समय हुई इस घटना के बाद घायल हो उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान 24 वर्षीय संदीप सदोत्रा पुत्र देवराज निवासी लखनपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।