फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रम से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर-चकड़ा सड़क पर सेना कैंप (टीए) के गेट के सामने लगाए ड्रम से बाइक टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक (पीबी 35 एच 9441) से आ रहे थे कि सेना कैंप के गेट के बाहर वाहनों की गति कम करने के लिए लगाए गए ड्रम से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान शांतनु निवासी छत्तीसगढ़, सोनू पटेल निवासी छत्तीसगढ़ और शिव पटेल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों प्रवासी मजदूर पिछले कई वर्षों से यहां काम कर रहे हैं और हीरानगर के वार्ड नंबर 11 में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें