फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चड़वाल-कोटपुन्नू सड़क पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी टिप्पर को लेकर मौके से फरार फरार हो गया। इस बीच शव को लेने पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले में हिट एंड रन का मामला दर्ज करने के साथ आरोपी टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जटिया राम हरिया चौक में कपड़े की दुकान करता था। मंगलवार सुबह वह बाइक (जेके 21ई 6516) से जा रहा था। तभी सीमावर्ती गांव चक देसा चौधरियां में तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों का कहना था कि उन्होंने तेज रफ्तार टिप्पर चालकों पर कई बार कार्रवाई की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बीच पहुंची पुलिस को भी लोगों ने खरी-खरी सुनाई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेजा गया। गौरतलब है कि इसी सड़क पर 27 दिसंबर को भी सड़क किनारे खडे़ युवक को टिप्पर ने कुचल डाला था।
चड़वाल-कोटपुन्नू सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं
लोगों का कहना है कि चड़वाल-कोटपुन्नू सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। यहां दिन-रात तेज रफ्तार से चलने वाली टिप्पर कब किसकी जान ले लें, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन टिप्परों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसकी वजह से टिप्पर चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। समय रहते अगर तेज रफ्तार टिप्पर चालकों पर कार्रवाई की गई होती, तो बाइक सवार की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें