राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्ताचक के पास टिप्पर की टक्कर से एक मोटरसाइकिल की सवार की मौत हो गई है। सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक को जीएमसी कठुआ में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक मोटरसाइकिल सवार की पहचान 47 वर्षीय रामपाल पुत्र रौनक चंद निवासी रेती दन्नी बाख्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद छानबीन शुरू कर दी। संवाद