फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर पैराफीट से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लच्छीपुर मोड़ के नजदीक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसा कार के अनियंत्रित होने के बाद पैराफीट से टकराने की वजह से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के लगभग कश्मीर संभाग के हंदवाड़ा से दिल्ली जा रही कार(जेके09बी-0179) जैसे ही लच्छीपुर मोड़ के नजदीक पहुंची, अनियंत्रित होकर पैराफीट से जा टकर्राई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। कार में सवार उबेद अहमद(22), मिस्बा भट्ट(30), मंजूर अहमद(23) सभी निवासी हंदवाड़ा और मोहम्मद अनवर(32) निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश घायल हुए। जीएमसी कठुआ में उपचार के बाद सभी घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। इस बीच मंजूर अहमद ने दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आए राहगीर बलबीर कुमार(40) निवासी दरालां कठुआ को भी जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें