पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला सहित छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। पहली घटना हाईवे से जंगलोट गांव को जाने वाली लिंक मार्ग पर उस समय हुई, जब वहां से गुजर रहा ऑटो चालक से अनियंत्रित होकर पलट गया।
बुधवार की देर रात हुई इस घटना में ऑटो में सवार 40 वर्षीय कामेश्वर पुत्र जानकी राम निवासी जंगलोट की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार सोनू पुत्र पंजाब सिंह, रॉकी पुत्र महेंद्र सिंह, तारा पत्नी कमेश्वर, शमशेर सिंह पुत्र सोमराज, संतु राम पुत्र सतपाल, नवीन कुमार पुत्र गुरदेव राज, जगदीश पुत्र मनीष सभी निवासी जंगलोट गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
एक अन्य घटना हाईवे पर हटली मोड़ के पास हुई जहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस की मदद से उसे जीएमसी कठुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र कालू निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों ही मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके शव परिजनों को सौंप दिए।