फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से वृद्धा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़वाल के मुख्य चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर दे मारी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा युवक स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर जैसे ही वृद्धा सड़क पार करने लगी तभी जम्मू से कठुआ की ओर आ रही एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर दे मारी। इसके बाद महिला घायल होकर सड़क के बीच गिर पड़ी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घायल महिला को हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान कौशल्या देवी पत्नी गिरधारी लाल निवासी वार्ड-13 विजयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल से स्कूटी लेकर फरार हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें