फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व लोडर की टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के छलां चौक पर दो पहिया वाहन चालक और लोडर की आमने-सामने टक्कर होने से दो पहिया वाहन पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार शाम पांच बजे दो पहिया वाहन चालक नगरोटा गुजरू से रामकोट की ओर जा रहा था, दौरान छलां चौक के पैसेंजर शेड के सामने उसकी लोडर से टक्कर हो गई। हादसे में अशोक कुमार आयु 25 वर्ष और उनकी पत्नी अनीता देवी आयु 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रामकोट पीएचसी ले जाया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें