फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में महिला सहित चार घायल

Thu, 12 Jun 2025 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में बुधवार शाम तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीएमसी कठुआ में उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहला हादसा लोगेट मोड़ का है। इसमें 32 वर्षीय बाइक सवार वार्ड पांच कठुआ निवासी सुनील दत्त पुत्र सोम दत्त को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरा मामला देर शाम हटली मोड़ इलाके का है। इसमें तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी पहचान तारानगर हटली मोड़ निवासी 24 वर्षीय रितिका राजपूत पुत्री कुलदीप सिंह और जम्मू निवासी 23 वर्षीय संजीव सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामला मंगलवार रात हीरानगर के हरिया चक इलाके का है। इसमें वार्ड 10 नगरी निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय लाल चंद पुत्र प्रकाश चंद अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उपजिला अस्पताल नगरी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें