कठुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कठुआ इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री माता वैष्णो देवी पैरामेडिकल काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं जहां महिलाओं को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही, वहीं कॉलेज की छात्राओं ने इस मौके पर कार्यक्रम पेशकर इसे यादगार बनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही काॅलेज की प्रधानाचार्य नीलम ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और महिलाओं को पूर्णतया सशक्त बनाने की बात कही। वहीं, विशिष्ट अतिथि रही भारती ने महिलाओं को प्रोत्साहन देने को प्रेरित किया। संवाद