फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चक दराब खां क्षेत्र में लगभग 1500 लीटर लाहन नष्ट<bha>;</bha> 550 लीटर अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। पुलिस पोस्ट नगरी के अंतर्गत चक दराब खां और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। यहां से बरामद लगभग 1500 लीटर लाहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट किया। इस कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 550 लीटर देसी (अवैध) शराब और शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए।
विज्ञापन

जिला पुलिस की विशेष शाखा और पुलिस पोस्ट नगरी की संयुक्त टीम की छापेमारी के बाद पुलिस टीम ने 550 लीटर अवैध शराब बरामद की, जो नेहा पत्नी दीपक कुमार और गुलजार पुत्र देव राज की ओर अपने घरों के बाहर खेतों में स्थापित डिस्टिलेशन यूनिट से बनाई जा रही थी। इन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मौके पर ही 1500 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया। कठुआ पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें