फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक भड़की आग से राख में तब्दील हुए तीन कुल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी क्षेत्र के फोरलेन वेस्ट बी पंचायत के सैट गांव में आग से तीन कुल्ले जलकर राख हो गए। घटना वीरवार दोपहर के समय की है। लोगों ने अपने स्तर पर भी आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहे। इस पर दमकल विभाग को सूचित किया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

कठुआ शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर गांव में जब तक दमकल विभाग का वाहन पहुंचा, तब तक काफी कुछ नुकसान हो चुका था। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को नियंत्रित किया। गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि पेशे से मजदूर राम दित्ता, सागर चंद और सोहन लाल तीनों भाई काम के सिलसिले में घर से बाहर थे, जबकि घर की महिलाएं खेतों में काम करने के लिए गई थी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर में सिर्फ बच्चे ही थे। इस घटना में तीनों भाइयों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी राजबाग पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें