नगरोटा गुजरु ब्लाक में लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन सीडीपीओ बिलावर की ओर से किया गया। इसमें 100 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। इस योजना के तहत विभाग की ओर से इन दिनों गांव-गांव जाकर लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
सीडीपीओ पुलकित दत्ता का कहना है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड बनाना अनिवार्य है। इसी मुहिम के तहत गांव-गांव जाकर शिविर लगाए जा रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि लोगों को यह सुविधा उनके गांव में ही उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से यह प्रक्रिया जारी है। कई पंचायतों में इस प्रकार के शिविर लगाए जा चुके हैं। इनमें कई लोगों को शिविरों का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभाग की ओर से अन्य पंचायतों में भी आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। वीडियो ब्लॉक नगरोटा गुजरू में पिछले चार दिनों से लगातार आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर जारी है। जल्द रामकोट तहसील में आधार केंद्र बनाया जाएगा। संवाद