फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर छन्न अरोडि़यां में ट्रेन से गिरने पर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार पुत्र भगमल, निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी के अनुसार मृतक के शव और घटना स्थल का निरीक्षण करने से लगता कि वह किसी ट्रेन से गिरा है। इस कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल मृतक की तलाशी के बाद उसके पास से मिले कागजों में उसके घर का फोन नंबर मिला है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। अब उनके आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें