जहरीला पदार्थ निगलने से आठ दिनों से जीएमसी कठुआ में भर्ती 48 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रसीला राम निवासी लहरी बिलावर की शनिवार की रात मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतक के भाई दर्शन कुमार ने बताया कि मामला बीते 7 नवंबर की रात है। जब उसका भाई सड़क के किनारे अचेत अवस्था में मिला था। उपचार के लिए उसे उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में रेफर किया गया था। जहां बीती रात को उसने अंतिम सांस ली। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।