कठुआ। शहर से सटे पल्ली गांव में एक 36 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोमवार को हुई इस घटना ने बाद परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ पहुंचाया है, जहां उसका उपचार जारी है। महिला की पहचान रेनू पत्नी दीवान चंद निवासी पल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद