फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मछलियों से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, छह घंटे यातायात प्रभावित

विज्ञापन
खरोट मोड़ के पास हाईवे पर पलटा मछलियों से भरा ट्रकसंवाद
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास सोमवार तड़के करीब चार बजे मछलियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन ट्रक में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिसे कुछ समय बाद दूसरे वाहन में भरकर ले जाया गया। हालांकि इस दौरान लगभग छह घंटे राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन




बता दें कि खरोट मोड़ पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण वाहनों को अस्थायी सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। सर्विस लेन की चौड़ाई कम होने से वहां अक्सर यातायात बाधित रहता है। ट्रक मछलियों को लेकर लुधियाना से जम्मू जा रहा था। सोमवार की तड़के यह खरोट मोड़ के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मछलियां हाईवे पर बिखर गईं। इस घटना से एक लेन पर यातायात ठप हो गया। पुलिस के पहुंचने पर संबंधित मछलियों को इकट्ठा कर दूसरे वाहन से ले गए। सुबह 10 बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें