कठुआ जिले के बिलावर इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी जैश आतंकी ढेर। आईजीपी के अनुसार इलाके में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी को मार गिराया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी टीम ने भारतीय सेना और सीआरपीएफ के सहयोग से अंजाम दी।
विज्ञापन
आईजीपी भीम सेन टूटी ने बताया कि यह आतंकी पिछले एक महीने से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। 7 जनवरी और इससे पहले दिसंबर माह में भी शुरुआती मुठभेड़ों के दौरान आतंकी घेराबंदी से भाग निकलने में सफल हो गया था। हालांकि, इस बारसुरक्षा बलों ने सटीक रणनीति के तहत ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आतंकी को ढेर कर दिया।
आईजीपी के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध था और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी गतिविधि की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।