फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मजबूत पासवर्ड और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने का संदेश

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
कार्यशाला: पुलिस परीक्षण स्कूल के प्रशिक्षु को एसएसपी रमनीश गुप्ता ने साइबर ठगी से बचाव के गुर सिखाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला परीक्षण स्कूल में परीक्षण पा रहे पुलिस प्रशिक्षु को एक कार्यशाला आयोजित कर साइबर ठगी से बचाव के गुर से लैस किया गया। बुधवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम रमनीश गुप्ता ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों और स्टाफ को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया।

एसएसपी रमनीश गुप्ता ने साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सलाह दी कि वे अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करें, सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल, ई-मेल या लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की पूरी तरह जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो उसे बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए या निकटतम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी गई राशि की रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों की पहचान करने और आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका एसएसपी ने विस्तार से उत्तर दिया।

Photo Title

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें